मीरजापुर | कजरी निषाद मेला 2026
विंध्य की लोकसंस्कृति और परंपराओं का अद्भुत संगम बना कजरी निषाद मेला
मीरजापुर के ओझला में आयोजित कजरी निषाद मेला 2026 में लोकसंस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता की शानदार झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा शामिल हुए। उन्होंने मां विंध्यवासिनी देवी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध लोकपरंपराओं और संस्कृति को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारे एवं एकता को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में सचिव रामबली निषाद, गोवर्धन निषाद सहित निषाद समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
लोकसंस्कृति का सम्मान, समाज की एकता और विकास का संकल्प—यही हमारी पहचान है।
#TodayMirzapur #Mirzapur #कजरी_निषाद_मेला #निषाद_मेला_2026 #लोकसंस्कृति #विंध्य #मां_विंध्यवासिनी #रत्नाकर_मिश्रा #मीरजापुर
Mirzapur, Mirzapur | Aug 30, 2026