दुर्गावती: डुमरी नहर के पास से एक बाइक से 27 लीटर शराब बरामद, धंधेवाज फरार, पुलिस कार्रवाई में जुटी
दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी नहर के पास से दुर्गावती पुलिस ने रविवार की सुबह 6:00 बजे एक बाइक से 27 लीटर शराब बरामद की है। वहीं पुलिस को देखकर धंधेवाज फरार हो गया। पुलिस बाइक और शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।