कसमार: खुदीबेड़ा में जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात,ग्रमीणों के बीच दशहत एवं मचा अफरा-तफरी
Kasmar, Bokaro | Apr 13, 2024 बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के खुदीबेड़ा में जंगली हाथियों का एक झुंड शनिवार को दिनदहाड़े प्रवेश कर गया। झुंड में दो दर्जन से अधिक हाथी शामिल थे।सभी हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया है।इससे गांव के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया है। हाथियों के झुंड के कारण ग्रमीणों के बीच दशहत एवं अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।