रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में अकीदत और भाईचारे के साथ निकला चालीसवें के ताजियों का जुलूस, एक दर्जन ताजिए हुए शामिल
रामगंजमंडी शहर में मोहर्रम माह के चालीसवें पर गुरुवार को अकीदत, धार्मिक परंपराओं और भाईचारे के माहौल में ताजियों का जुलूस निकाला गया। मातमी धुनों और या अली, या हुसैन की सदाओं के बीच निकले जुलूस में करीब एक दर्जन ताजिए शामिल हुए। दोपहर करीब 3:30 बजे जुलूस पन्नालाल चौराहे से रवाना होकर सरकारी कुआं, मालगोदाम चौराहा, पुलिस थाना ओवरब्रिज, नारायण टॉकीज, सीमेंट रोड