बांसवाड़ा: कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोर्ट परिसर से वारंट अपराधी फरार, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
बांसवाड़ा जिला न्यायालय परिसर में गुरुवार को बड़ी लापरवाही सामने आई, जब पुलिस हिरासत में लाया गया एक वारंट अपराधी जवानों को धक्का देकर फरार हो गया। दानपुर थाना पुलिस आरोपी राकेश को पेशी के लिए कोर्ट लाई थी। वह तीन साल पुराने अपहरण मामले में वांछित था और जमानत पर बाहर चल रहा था। उसके खिलाफ फरवरी से स्थायी वारंट जारी था।