बिंदकी: बिंदकी में कांग्रेस पार्टी के नेता शिवाकांत तिवारी के नेतृत्व में विपक्ष के नेता सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे के समीप शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से कांग्रेस पार्टी नेता शिवाकांत तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विपक्ष के नेता तथा सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर केक काटा गया और शरबत का वितरण किया गया। इसी क्रम में मलवा ब्लॉक के जनता गांव में बच्चों को पेंशल कापी किताब दी गई। लोगों की भीड़ रही।