देवरी: नगर के झुनकू वार्ड के मुक्तिधाम में प्रशासन ने निर्माण कार्य पर जेसीबी चलाई, नागरिकों में असंतोष
Deori, Sagar | Apr 5, 2026 नगर के झुनकू वार्ड स्थित मुक्तिधाम में शनिवार दोपहर 2 बजे दल बल के साथ पहुँचे प्रशासनिक अमले ने मुक्तिधाम में जन सहयोग से निर्मित कराये जा रहे गार्डरूम, अस्थि संचय कक्ष एवं लकड़ी भंडार कक्ष के फाउन्डेशन को जेसीबी से तोड़ दिया गया। उक्त मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं झुनकू वार्ड पार्षद भारतेन्दु सिंह द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी को लिखित शिकायत की गई थी।