लोहरदगा: बीएस कॉलेज स्टेडियम में टूर्नामेंट से पहले एसडीपीओ किसको ने सुरक्षा व व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित होने वाले बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ से पहले रविवार की शाम 6:30 बजे प्रशासन और आयोजकों ने तैयारियों का जायजा लिया। सीडीपीओ किस्को रेंज वेदांत शंकर एवं सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने बलदेव साहू क्रिकेट स्टेडियम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।