लोहरदगा: चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सेवा भारती द्वारा 191वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 लोगों ने कराई जांच
लोहरदगा के चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सेवा भारती की ओर से 191वें सप्ताह के रविवार को सुबह 7:30 बजे से निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ. कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल और सचिव संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर किया।