लोहरदगा: लोहरदगा भाजपा जिला अध्यक्ष अजय पंकज का दावा चेयरमैन पद पर अनिल उरांव की जीत तय जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन।
नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर लोहरदगा भाजपा जिला अध्यक्ष अजय पंकज ने बड़ा दावा किया है। रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे उन्होंने कहा कि चेयरमैन पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनिल उरांव की जीत तय है। अजय पंकज ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता बूथ से लेकर वार्ड स्तर तक पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में सक्रिय हैं।