लोहरदगा: लोहरदगा में 10-13 फरवरी तक बलदेव साहू मेमोरियल टी20 क्रिकेट महाकुंभ, अक्षरा सिंह उद्घाटन में, हरभजन-सहवाग समापन पर
लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन और साहू परिवार के बैनर तले आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होने वाले चार दिवसीय बलदेव साहू मेमोरियल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में बीएस कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में रविवार दोपहर 2 बजे प्रेस वार्ता आयोजित की गई।