नाथनगर: नाथनगर में श्री श्री 1008 श्री महालक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन
नाथनगर प्रखंड परिसर स्थित श्री रामप्रीतेश्वर धाम ठाकुरबाड़ी में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री महालक्ष्मी नारायण महायज्ञ का रविवार को श्रद्धा, भक्ति और वैदिक विधि-विधान के साथ भव्य समापन किया गया। समापन अवसर पर यज्ञ की पूर्णाहुति कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।