नाथनगर प्रखंड परिसर स्थित श्री रामप्रीतेश्वर धाम ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री महालक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुक्रवार को आठवां दिन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। यज्ञ में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवक-युवतियां एवं बच्चों ने भाग लिया।