नाथनगर: नाथनगर के यादव ट्रेडर्स को कैप्टन स्टील ने किया सम्मानित, बिहार-झारखंड में नंबर-1 डीलर बनने का गौरव
कैप्टन स्टील कंपनी की ओर से बिहार–झारखंड क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नाथनगर स्थित यादव ट्रेडर्स को सम्मानित किया गया। यह भव्य सम्मान समारोह नाथनगर में जवाहर सिनेमा हॉल के समीप आयोजित किया गया, जिसमें कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय व्यापारी एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।