नाथनगर: 17 जनवरी से लापता लड़की की मां ने युवक पर मुकदमा दर्ज कराया, पुलिस जांच में जुटी
मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक 18 वर्षीय लड़की का शादी के नियत से अपहरण होने के मामले में पीड़ित मां ने कंझिया निवासी अमनदीप कुमार उर्फ छोटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दिए आवेदन में पीड़ित मां ने इस बात का उल्लेख किया है कि बीते 17 जनवरी को उनकी बेटी बिना घर के कुछ बताएं बाहर चली गई।