भुवालपुर में आयोजित 17वें श्री शिव शंकर चैलेंज फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को ग्रुप–बी का पहला क्वार्टर फाइनल मैच कैथपुरा बनाम लैलख के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में कैथपुरा की टीम ने लैलख को 1–0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।