दनियावां: मध्य प्रदेश के राज्यसभा सांसद वंशीलाल गुज्जर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, संगठन को मजबूत करने पर दिया ज़ोर
Daniawan, Patna | Feb 14, 2025 मध्यप्रदेश के राज्यसभा सांसद वंशीलाल गुज्जर का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि सांसद वंशीलाल गुज्जर नालंदा जिले के इसलामपुर जा रहे थे। इसी क्रम में पटना से प्रस्थान के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कुछ समय के लिए रुके। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र से सांसद का स्वागत किया।