दनियावां: पैक्स की नव निर्वाचित कमेटी की पहली बैठक प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के नेतृत्व में संपन्न हुई
Daniawan, Patna | Feb 10, 2025 प्रखंड के शाहजहांपुर पैक्स के लिए नव निर्वाचित कमिटी की पहली बैठक की गयी। यह बैठक प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी विनय कृष्ण के नेतृत्व में सोमवार को शाम 04:30 बजे आयोजित हुई । बैठक में पंचायत के किसानों की कृषि सम्बंधित सभी कार्यों को सुचारु रुप से संचालित करने का निर्णय लिया गया। विदित हो कि विगत 29 नवम्बर को पैक्स चुनाव हुआ । चुनाव के बाद यह पहली बैठक थी।