दनियावां: दनियावां पुलिस ने फरार वारंटी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Daniawan, Patna | Feb 11, 2025 पुलिस ने फरार वारंटी समेत दो को गिरफ्तार किया है। पहली घटना मेें पुलिस ने तरौरा गांव से फरार चल रहे राज किशोर पांडे को गिरफ्तार किया है। राज किशोर पांडे पिछले तीस साल से फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध दनियावां थाने मेें वर्ष 1995 में ही केस दर्ज किया गया था। दुसरी घटना मेें थाने में एक शराबी को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी शाम 8 बजे थाना प्रभारी दिए।