दनियावां: रिटायर्ड वारंट ऑफिसर ने खुसरूपुर थानाध्यक्ष पर बदसलूकी का आरोप लगाया, एसडीपीओ से की शिकायत
Daniawan, Patna | Feb 12, 2025 खुसरूपुर समनापर ग्राउंड में मंगलवार को एयरफोर्स के रिटायर्ड वारंट ऑफिसर अरविंद प्रसाद के साथ खुसरूपुर थाना अध्यक्ष के द्वारा बदसलूकी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है जिसको लेकर रिटायर्ड वारंट ऑफिसर ने इस बात की जानकारी दनियावां एसडीपीओ 2 पंकज कुमार से मिलकर लिखित शिकायत किया है। जिसे लेकर एसडीपीओ पंकज कुमार ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।