हरिद्वार: नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने चलाया ऑपरेशन कालनेमी, 20 फर्जी साधुओं को पकड़ा
रविवार को नगर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में तमाम धार्मिक स्थलों के पास घूम रहे 20 फर्जी साधु गिरफ्तार किया। दोपहर डेढ़ बजे करीब नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने जानकारी दी कि धार्मिक स्थलों के पास खड़े होकर ये लोगों को धार्मिक आस्था के नाम पर डरा कर पैसे ऐंठ रहे थे। भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 172 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।