हरिद्वार: पूर्व विधायक सुरेश राठौर के समर्थन में पत्नी ने देवपुरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक्ट्रेस उर्मिला पर गंभीर आरोप लगाए
पिछले कई दिनों से सहारनपुर की ऐक्ट्रेस उर्मिला सनावर और ज्वालापुर विधानसभा से विधायक रहे सुरेश राठौर के बीच विवाद चलता आ रहा है। एक दिन पहले सुरेश राठौर की पत्नी का दावा करने वाली उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। इसके बाद आज सुरेश राठौर की पत्नी ने देवपुरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पलटवार किया है।