बांधवगढ़: कलेक्टर राखी सहाय ने जनसुनवाई में सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने एक-एक आवेदक की समस्या को गंभीरता पूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं, जिन पर कलेक्टर ने समयसीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई हुई सम्पन्न।