पडरौना: पड़रौना डोल मेला सकुशल हुआ संपन्न, अखाड़ों के करतब और नर्तकियों के डांस ने बांधा समां
कुशीनगर के पड़रौना नगर में हर साल की तरह इस बार भी डोल मेले का भव्य आयोजन हुआ। बीती रात सोमवार को पूरी रात पूरा नगर झूम उठा, जब अखाड़ों के युवाओं ने देर रात तक करतब दिखाए और डीजे व आर्केस्ट्रा पर लोग थिरकते नजर आए। डोल मेले में बिहार समेत दूर-दराज़ से आए हजारों लोग शामिल हुए। खासकर श्रीकृष्णा झांकी और अखाड़ों के पारंपरिक करतब मेले का मुख्य आकर्षण बने रहे।