बरियातु: पानी की कमी और खराब चापानलों की शिकायत पर मुखिया ने साल्वे पंचायत क्षेत्र का किया भ्रमण
बारियातू प्रखंड अंतर्गत साल्वे पंचायत के मुखिया राजीव भगत ने पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में पानी की कमी और खराब चापानलों की शिकायतों के बाद गुरुवार को पंचायत क्षेत्र का दौरा किया.सबसे पहले वे चेटुआग ग्राम पहुंचे,इसके पश्चात साल्वे,बरनी ,रेंची,गिधवाबर,रहमत नगर,जबरा, खैराही,सहित कई टोलो मे जाकर पानी की कमी व चापानालों कि जानकारी लेते हुए मरम्मत काआश्वासन दिया