धमदाहा :- होली पर्व को लेकर अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। धमदाहा अनुमंडल के एसडीएम अनुपम एवं एसडीपीओ संदीप गोल्डी के संयुक्त नेतृत्व में मंगलवार देर संध्या अकबरपुर थाना क्षेत्र के सुरैति आदिवासी टोला में छापेमारी अभियान चलाया गया।