मिर्ज़ापुर: कौशांबी के मृतक रामबाबू तिवारी की मौत के मामले में अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
बताते चले कि जनपद कौशांबी के लोहदा के मृतक रामबाबू तिवारी की मौत की सीबीआई जांच कराने तथा पूरे प्रकरण में मृतक के परिजनों के साथ हुई बर्बर पुलिसिया उत्पीड़न की जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने व मृतक के परिजनों को एक करोड़ रूपया मुआवजा दिलाने को लेकर अखिल भारतीय कल्याण संस्थान ने बुधवार की दोपहर लगभग 2:00 कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन