गोरखपुर: लच्छीपुर में बदहाल सफाई व्यवस्था पर नगर आयुक्त सख्त, सुपरवाइजर का वेतन रोका और सफाई निरीक्षक को नोटिस जारी किया
गोरखपुर नगर निगम के नगर आयुक्त ने बुधवार सुबह जोन संख्या-4 के वार्ड संख्या-20 लच्छीपुर का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान भगवती चौराहा, शास्त्रीपुरम और साकेतनगर समेत कई क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था बेहद खराब मिली। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर, सड़कों पर झाड़ू न लगने और नालियों में कूड़ा व प्लास्टिक भरा होने पर नगर आयुक्त ने नाराजग