अंबिकापुर: अंबिकापुर में प्रतिमा अनावरण पर बवाल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकल झा पर दर्ज हुई FIR, विकल झा का बयान आया सामने
अंबिकापुर आकाशवाणी चौक मेशहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण CM द्वारा 9 अप्रैलको किया जाना था। उससे पूर्व युवाकांग्रेस जिला अध्यक्ष ने प्रतिमा का अनावरण कर दिया।नगर निगम के सहायक अभियंता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकल झा के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। FIR दर्ज के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकल झा का बयान सामने आया है।