पंचकूला: एमडीसी में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पंचकूला, आयुष मंत्रालय भारत सरकार ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का किया आयोजन
एमडीसी में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पंचकूला, आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, पंचकूला की प्राचार्या रीटा गुप्ता ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में महिलाओं के विकास एवं सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी गई ।