बिलासपुर: बिलासपुर में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से लगी आग, किचन में खाना बनाते समय हादसे में 3 महिलाएं समेत 4 लोग झुलसे
छत्तीसगढ़ के जूना बिलासपुर के कतियापारा इलाके में रविवार को एक घर में गैस सिलेंडर के पाइप फटने से आग लग गई।आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान किचन में काम कर रहीं 3 महिलाएं झुलस गई हैं। उनके हाथ और चेहरे जल गए हैं। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, अशोक निर्मलकर के घर किचन में खाना बनाते समय अचानक गैस रिसाव शुरू हुआ।