नर्मदापुरम में नर्मदा जयंती पर्व एवं शहर का गौरव दिवस 25 जनवरी को मनाया जाएगा इसके साथ ही महोत्सव की तैयारी के लिए शहर को शुक्रवार शाम करीब 4 बजे बाद भी सजाने का जारी रहा। नपा और प्रशासन व्यापक तैयारियां कर रहा है। भोपाल तिराहे का कायाकल्प लगभग डेढ़ करोड़ से किया जा रहा है। यहां भोपाल से प्रवेश करने वालों को हर-हर नर्मदे लिखा नजर आएगा ।