पूरनपुर: मंडी समिति किसान विश्राम गृह में भाकियू संस्थापक स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि व स्थापना दिवस मनाया गया
पूरनपुर मंडी समिति मे स्थित किसान विश्राम गृह में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने संस्थापक स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 13वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की साथ ही टिकैत को किसानों का मसीहा बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आग्रह किया गया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने किसानों को संबोधित किया।