पूरनपुर: गांव लोधीपुर में लोक निर्माण विभाग ने अधूरा छोड़ा रोड का निर्माण कार्य, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव लोधीपुर में लोकनिर्माण विभाग के द्वारा आधा अधूरा रोड छोड़ देने से ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है। यूनुस खां की दुकान से मेंहदी हसन के घर तक करीब 290 मीटर निर्माण कार्य कराया गया था। जिसमें मार्ग में काफी अनियमितताएं बरती गई है।