बिहार: 5 फरवरी से गढ़पर सर्कस मैदान में चल रहे क्रिकेट मैच का हुआ समापन, जदयू महानगर अध्यक्ष ने विजेता टीम को दी ट्रॉफी
Bihar, Nalanda | Feb 11, 2024 गढ़पर सर्कस मैदान में 5 फरवरी से चल रही क्रिकेट प्रीमियर लीग मैच का रविवार को समापन हो गया। समापन में जदयू के महानगर अध्यक्ष नदीम जफर ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस खेल में 16 टीम शामिल हुई, जिसमें फाइनल मैच गढ़पर और बड़ी दरगाह के बीच हुआ। जिसमें गढ़पर की टीम ने जीत हासिल की।