बिहार: मारपीट के मामले में पुलिस ने तेलमर गांव से दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के लिए लाया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Feb 11, 2024 तेलमर थाना क्षेत्र के तेलमर गांव से मारपीट के मामले में तेलमर थाना पुलिस ने रविंद्र यादव और सुदामा यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में तेलमर थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट के मामले में यह लोग आरोपी पाए गए थे और यह 2005 का केस है, कोर्ट के द्वारा नोटिस आने के बाद गुप्त सूचना के आधार पर तेलमार गांव से दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।