बिहार: कल्यानपुर मोहल्ले में बेहोशी की हालत में सड़क किनारे गिरी बुजुर्ग महिला को पुलिस ने पहुंचाया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Feb 11, 2024 बिहार थाना क्षेत्र के कल्यानपुर मोहल्ले में सड़क किनारे बेहोश पड़ी बुजुर्ग महिला को डायल 112 की पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया है। महिला अपना नाम धनवती देवी बता रही है, और घर का पता गौरागढ़ बता रही है। महिला का इलाज सदर अस्पताल में शुरू कर दिया गया है।