बिहार: गर्मी आने के पहले ही सदर अस्पताल में पानी की हुई घोर किल्लत, 7 बोरिंग में से 4 बोरिंग हुए फेल
Bihar, Nalanda | Feb 11, 2024 सदर अस्पताल में पानी की घोर किल्लत हो गई है। सदर अस्पताल कैंपस में 7 बोरिंग मौजूद है, जिसमें 4 बोरिंग फेल हो चुके हैं और बाकी बचे 3 बोरिंग से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। फिलहाल नगर निगम से पानी का टैंकर मंगाया गया है। बता दें कि डायलिसिस सेंटर में प्रत्येक दिन 7000 लीटर पानी की आवश्यकता है इसको लेकर एक अलग बोरिंग कराई गई थी मगर वो भी फेल हो गई है।