चंदौसी: गुमथल गांव के समीप स्थित प्राचीन मां चामुंडा देवी मंदिर में नवरात्रि के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
गुमथल गांव के समीप स्थित प्राचीन मां चामुंडा देवी मंदिर में नवरात्रि के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि माता के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मन्नत पूरी होती है। नवरात्रि से पहले मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। वहीं, हर वर्ष की परंपरा के अनुसार गांव में धार्मिक यात्रा निकाली गई,