अस्पतालों के बेड की हालत देख नाराज हुईं DM, स्वास्थ्य व्यवस्था पर जताई कड़ी नाराजगी
अरवल। ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने सोनभद्र पंचायत अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कोरियम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के बेड एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की स्थिति देखकर डीएम ने नाराजगी जताई।
उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण, जांच व्यवस्था, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों को सख्त निर्देश दिया कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने स्पष्ट कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के साथ किसी भी तरह की कोताही स्वीकार नहीं होगी। आवश्यक दवाओं, उपकरणों और बेहतर चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों पर कार्रवा�
Arwal, Arwal | Aug 29, 2026