घोसवरी: घोसवरी प्रखंड सभागार के पास राजद ने चलाया सदस्यता अभियान
Ghoswari, Patna | Oct 25, 2024 आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा के बाद राजद ने भी दल के सांगठनिक ढांचा को मजबूत करने का अभियान तेज कर दिया है। घोसवरी प्रखंड में भी राजद ने जमीनी धरातल पर कार्यकर्ताओं की लंबी फौज तैयार करने की कवायद तेज कर दी है।पैजुना पुल पर शुक्रवार को पार्टी ने एक दिवसीय सदस्यता अभियान सह बैठक का आयोजन कर राजद को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।