Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
No video available

#लखनऊ:सपा विधायक दल की बैठक में @अखिलेश यादव जी नेता प्रतिपक्ष विधान मंडल चुने गए।

MORE NEWS

खलीलाबाद के गोरखल में सड़क बनी दलदल, लोगों को भारी परेशानी

संतकबीर नगर के खलीलाबाद नगर पालिका परिषद के मोहल्ला गोरखल में गैस गोदाम के सामने वाली गली की सड़क पूरी तरह कीचड़ और जलभराव की चपेट में है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि यहां पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, जबकि बाइक सवारों को भी रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर पानी जमा होने से सड़क का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे हादसे का खतरा लगातार बना रहता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के बाद सड़क पूरी तरह दलदल में तब्दील हो गई है। गली में जगह-जगह गंदा पानी भरा होने से बदबू भी फैल रही है और छोटे बच्चों, बुजुर्गों तथा महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन अब तक इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।

मोहल्ले के रविशंकर सिंह, सनी राय, सुमित श्रीवास्तव, गौरव राय, शैलेश यादव, शिवम राय और देवेंद्र सहित अन्य लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और जलनिकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने-जाने में और भी बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।

खलीलाबाद के गोरखल में सड़क बनी दलदल, लोगों को भारी परेशानी संतकबीर नगर के खलीलाबाद नगर पालिका परिषद के मोहल्ला गोरखल में गैस गोदाम के सामने वाली गली की सड़क पूरी तरह कीचड़ और जलभराव की चपेट में है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि यहां पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, जबकि बाइक सवारों को भी रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर पानी जमा होने से सड़क का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे हादसे का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के बाद सड़क पूरी तरह दलदल में तब्दील हो गई है। गली में जगह-जगह गंदा पानी भरा होने से बदबू भी फैल रही है और छोटे बच्चों, बुजुर्गों तथा महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन अब तक इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। मोहल्ले के रविशंकर सिंह, सनी राय, सुमित श्रीवास्तव, गौरव राय, शैलेश यादव, शिवम राय और देवेंद्र सहित अन्य लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और जलनिकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने-जाने में और भी बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 13, 2026

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में श्रेयस ग्रुप्स का महाअभियान, 61,111 पौधे लगाने का संकल्प; धुरियापार में 1,100 पौधों से हुई शुरुआत

संत कबीर नगर।।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हरित उत्तर प्रदेश मिशन को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में श्रेयस ग्रुप्स ऑफ कम्पनीज़ ने बड़ा कदम उठाया है। श्रेयस ग्रुप्स ऑफ कम्पनीज़ के चेयरमैन एवं केयान डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड, गीडा के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह ने 61,111 पौधे लगाने का संकल्प लिया है।इस महाअभियान के तहत धुरियापार क्षेत्र में कंपनी के डीजीएम (प्रशासन एवं जनसंपर्क/सुरक्षा) अभिषेक दुबे के नेतृत्व में 40,000 पौधों के रोपण अभियान की शुरुआत की गई। पहले ही दिन 1,100 पौधे रोपित कर अभियान का शुभारंभ किया गया।पूर्वांचल के प्रमुख उद्योगपति विनय कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने गोरखपुर सहित प्रदेश के उद्योग जगत से हरियाली बढ़ाने के लिए आगे आने और पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।उन्होंने बताया कि वन एवं पर्यावरण विभाग के सहयोग से यह अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरण आनंद के नेतृत्व में उद्योग जगत को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने की दिशा में भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।अभियान को सफल बनाने के लिए केयान डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड, गीडा के वरिष्ठ महाप्रबंधक धर्मेंद्र पांडेय को समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि धुरियापार क्षेत्र में अभियान की कमान अभिषेक दुबे संभाल रहे हैं।इस अभियान में कंपनी के सीओओ वी.पी. रेड्डी, वीपी एम.पी. सिंह, सीएफओ एन.के. सिंह, सीएचआरओ अश्वनी कुमार सिंह, कंपनी सेक्रेटरी निधि ओझा, डीजीएम अमित कुमार पांडेय, पर्यावरण प्रमुख स्वप्निल मौर्या, आशीष राय सहित विभिन्न विभागों के प्रमुखों एवं सरकारी विभागों का सक्रिय सहयोग मिल रहा है।कंपनी के सहायक महाप्रबंधक (प्रशासन एवं जनसंपर्क) आत्मा नंद सिंह ने अभियान में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने आमजन से भी अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने तथा स्वच्छता एवं हरियाली के इस जन-अभियान से जुड़ने की अपील की।उल्लेखनीय है कि लखनऊ में अभियान की रणनीति तय होने के बाद चेयरमैन विनय कुमार सिंह के निर्देशन में केयान डिस्टलरीज, गीडा के वरिष्ठ महाप्रबंधक धर्मेंद्र पांडेय तथा धुरियापार में अभिषेक दुबे के नेतृत्व में अभियान को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है।

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में श्रेयस ग्रुप्स का महाअभियान, 61,111 पौधे लगाने का संकल्प; धुरियापार में 1,100 पौधों से हुई शुरुआत संत कबीर नगर।।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हरित उत्तर प्रदेश मिशन को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में श्रेयस ग्रुप्स ऑफ कम्पनीज़ ने बड़ा कदम उठाया है। श्रेयस ग्रुप्स ऑफ कम्पनीज़ के चेयरमैन एवं केयान डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड, गीडा के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह ने 61,111 पौधे लगाने का संकल्प लिया है।इस महाअभियान के तहत धुरियापार क्षेत्र में कंपनी के डीजीएम (प्रशासन एवं जनसंपर्क/सुरक्षा) अभिषेक दुबे के नेतृत्व में 40,000 पौधों के रोपण अभियान की शुरुआत की गई। पहले ही दिन 1,100 पौधे रोपित कर अभियान का शुभारंभ किया गया।पूर्वांचल के प्रमुख उद्योगपति विनय कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने गोरखपुर सहित प्रदेश के उद्योग जगत से हरियाली बढ़ाने के लिए आगे आने और पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।उन्होंने बताया कि वन एवं पर्यावरण विभाग के सहयोग से यह अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरण आनंद के नेतृत्व में उद्योग जगत को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने की दिशा में भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।अभियान को सफल बनाने के लिए केयान डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड, गीडा के वरिष्ठ महाप्रबंधक धर्मेंद्र पांडेय को समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि धुरियापार क्षेत्र में अभियान की कमान अभिषेक दुबे संभाल रहे हैं।इस अभियान में कंपनी के सीओओ वी.पी. रेड्डी, वीपी एम.पी. सिंह, सीएफओ एन.के. सिंह, सीएचआरओ अश्वनी कुमार सिंह, कंपनी सेक्रेटरी निधि ओझा, डीजीएम अमित कुमार पांडेय, पर्यावरण प्रमुख स्वप्निल मौर्या, आशीष राय सहित विभिन्न विभागों के प्रमुखों एवं सरकारी विभागों का सक्रिय सहयोग मिल रहा है।कंपनी के सहायक महाप्रबंधक (प्रशासन एवं जनसंपर्क) आत्मा नंद सिंह ने अभियान में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने आमजन से भी अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने तथा स्वच्छता एवं हरियाली के इस जन-अभियान से जुड़ने की अपील की।उल्लेखनीय है कि लखनऊ में अभियान की रणनीति तय होने के बाद चेयरमैन विनय कुमार सिंह के निर्देशन में केयान डिस्टलरीज, गीडा के वरिष्ठ महाप्रबंधक धर्मेंद्र पांडेय तथा धुरियापार में अभिषेक दुबे के नेतृत्व में अभियान को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 13, 2026

विष्णु राज से क्या रिश्ता है #news #highlights2025 #breakingnews

विष्णु राज से क्या रिश्ता है #news #highlights2025 #breakingnews

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 13, 2026

#लखनऊ:सपा विधायक दल की बैठक में @अखिलेश यादव जी नेता प्रतिपक्ष विधान मंडल चुने गए। - Khalilabad News