बरवाला: बांग्लादेश में हिंदू समाज पर अत्याचार के विरोध में पिंजौर में प्रदर्शन
बांग्लादेश में हिंदु समाज पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ रविवार को शाम 5 बजे वाइट हाउस पिंजौर से बस स्टैंड पिंजौर तक सर्व समाज की ओर से रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर बांग्लादेश सरकार मुर्दाबाद के नारे लोगों के द्वारा लगाए गए। रोष मार्च व्हाइट हाउस पिंजौर से शुरू हुआ और पिंजौर के बस स्टैंड तक निकल गया।