औरैया: कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड पर शहीद पार्क के समीप नशेड़ी युवक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, आधे घंटे तक जमा रही भीड़
सदर कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड पर शहीद पार्क के समीप एक नशेड़ी युवक द्वारा करीब आधे घंटे तक सोमवार की शाम लगभग 4 बजे हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया गया। जब लोगों द्वारा उसे सड़क से हटाने का प्रयास किया तो वह लड़ाई पर आमादा हो गया। आसपास के दुकानदारों द्वारा किसी तरह उसे बीच सड़क से हटाकर सड़क किनारे किया गया। उसके उपरांत यातायात सामान्य हो सका।