कदवा: बकरीद को लेकर कदवा थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक
Kadwa, Katihar | Jun 5, 2025 कदवा थाना परिसर में गुरुवार को शाम चार बजे बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मुर्शीद अंसारी एवं कदवा थाना प्रभारी विजय प्रकाश ने संयुक्त रूप से किया। इस बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य लोग मौजूद रहें।