सहावर: अमांपुर नगर पंचायत ने सफाई अभियान शुरू किया
अमांपुर। कस्बा में बारिश के मौसम को देखते हुए नगर पंचायत अमांपुर ने सफाई अभियान शुरू कर दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष चांद अली खान संग ईओ विनय कुमार शुक्ला ने सफाई कार्य का निरीक्षण कर सफाई नायकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बारिश के मौसम को देखते हुए नगर पंचायत ने नगर के नाले-नालियों के सफाई का कार्य शुरू कराया है ताकि जलभराव न हो सके।