पेण्ड्रा: महंगाई का बोझ बढ़ा, कांग्रेस ने पेंड्रा में प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
जिला कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। गुरुवार शाम 5 बजे आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता का किचन बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि हाल ही में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 195 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।