नौगढ़: बाघी में सामुदायिक शौचालय में अचेत मिले दिव्यांग युवक को पुलिस ने दरवाजा काटकर निकाला
बाघी गांव में गुरुवार दोपहर करीब 01 बजे को एक दिव्यांग युवक अमरनाथ सामुदायिक शौचालय के अंदर अचेत अवस्था में मिला। जानकारी के अनुसार युवक करीब तीन घंटे तक अंदर फंसा रहा, परिजनों कि सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्लैंडर मशीन की मदद से शौचालय का दरवाजा काटकर युवक को बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।