परिहार: बेला में अवैध आधार कार्ड बनाने वाला गिरफ्तार, उपकरण बरामद
बेला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर लक्ष्मीपुर बाजार में छापेमारी कर अवैध रूप से आधार कार्ड बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरदहिया गांव निवासी रासबिहारी राय के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से दो लैपटॉप, स्मार्टफोन, थंब इंप्रेशन क्लोन स्टैंप, आधार रसीदें, फॉर्म, जाली जन्म व निवास प्रमाण पत्र सहित कई दस्तावेज बरामद किए। ज