महरौली: वसंत कुंज: ऑपरेशन सेल की रेड में अवैध सिगरेट के 94,000 पैकेट जब्त, दिल्ली और कर्नाटक के 2 सप्लायर गिरफ्तार
साउथ वेस्ट जिला की आपरेशन सेल की पुलिस टीम ने एक सिगरेट के गोदाम का पर्दाफाश करते हुए दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान परीक्षित और पी.पी चेंगप्पा के रूप में हुई है। यह दोनों दिल्ली के वसंत कुंज और कर्नाटक के कोडागु के रहने वाले हैं। इनके पास से पुलिस टीम ने 94,000 अवैध सिगरेट के पैकेट बरामद किए हैं।